डायन बताकर दो महिलाओं को दी खौफनाक सजा,शरीर से मांस नोचकर खा गया
डायन बताकर दो महिलाओं को दी खौफनाक सजा, शरीर से मांस नोचकर खा गया <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

गुमला।झारखंड में महिलाओं पर अत्याचार का बड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है।गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के गम्हरिया में दो महिलाओं को डायन बताकर बड़ी बेरहमी मारा पीटा गया।मार पीट के दौरान हमला करने वाले ने महिला का मांस दांत से नोच डाला और चबाकर खा गया।दिल दहला देने वाली इस घटना की शिकार महिलाएं रिश्ते में चाची सास और बहू हैं। मारने वाले भी महिलाओं के रिश्तेदार ही हैं।इन महिलाओं पर डायन होने का आरोप लगाया गया है।
ग्रामीणों के मुताबिक मार पीट करने वालों का कहना था कि दोनों ने डायन बिसाही कर पूरे गांव को बर्बाद कर दिया है।महिला के शरीर से मांस नोचकर चबा कर खाने वाले आरोपी की पहचान चामू उरांव के रूप में हुई है।पीड़ित महिलाओं ने थाने में लिखित शिकायत कर जान बचाने की गुहार लगाई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। घटना को लेकर ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। आरोपी फरार हैं। उन्हें पकड़ा जाएगा।
संबंधित ख़बरें

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

हिसार में रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा चक्का जाम: बकाया भत्तों को लेकर 83 रूटों पर बस सेवा ठप

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग
