खूंटी।तोरपा थाना क्षेत्र से दो नाबालिगों का अपहरण कर चार लोगों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने में आया है।चार आरोपियों में पुलिस ने दो को गिरफ्तार भी कर लिया है और दो की तलाश जारी है।गिरफ्तार दोनों आरोपी में एक नाबालिक है।तोरपा थाना प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और मामले में दो अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं।थाना प्रभारी ने बताया कि 18 अक्टूबर को तोरपा थाने में दो नाबालिग लड़कियों को किसी अज्ञात द्वारा अपहरण करने की लिखित शिकायत दर्ज हुई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने मामले के खुलासा और इसमे में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की।जहन जांच और गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न जगहों पर अपहृताओं की बरामदगी और अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी करते हुए दोनों पीड़िताओं को बरामद किया गया। बरामद पीड़िताओं के बयान के अनुसार उनके अपहरण एवं उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए जाने में कुल चार व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आई।
पीड़िताओं ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म करने वाले आरोपितों से उनकी पहले से दोस्ती थी और फोन पर बातचीत होती थी। फोन से ही इन्हें बुलाने पर वे लोग गई थी। इसके बाद छापेमारी करते हुए घटना में शामिल अभियुक्त तोपल सोय के साथ एक नाबालिक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपने-अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपने दो अन्य साथियों के साथ दोनों अपहृताओं को ले जाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की बात को स्वीकार किया है। घटना में शामिल अन्य दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
आपको बता दें कि नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोपी तोपल सोय की शादी तय हो चुकी है। तोपल अड़की थाना क्षेत्र के कोचांग का रहने वाला है और उसकी शादी मुरहू थाना क्षेत्र के सेंदा गांव में तय हुई है।पुलिस ने तोपल को उसके होने वाले ससुराल सेंदा से गिरफ्तार किया है।तोरपा थाने में अपहृत नाबालिक के पिता ने मामला दर्ज कराया था।पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टेंपो संख्या जेएच 01बीएन 1324 व मोबाईल जब्त किया है।





