पद्मश्री सम्मान लेकर काशी लौटे चंद्रशेखर,हिंदू युवा वाहिनी ने किया जोरदार स्वागत
पद्मश्री सम्मान लेकर काशी लौटे चंद्रशेखर,हिंदू युवा वाहिनी ने किया जोरदार स्वागत <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

वाराणासी।देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी के राजातालाब के रहने वाले चंद्रशेखर सिंह पद्मश्री से सम्मानित होने के बाद रविवार को काशी लौटे।चंद्रशेखर के लौटते ही खुशी का माहौल हो गया।काशी की हिंदू युवा वाहिनी की महानगर इकाई ने चंद्रशेखर सिंह का जोरदार स्वागत किया।विकासशील किसान चंद्रशेखर सिंह को राष्ट्रपति के हाथों पद्मश्री से सम्मानित होने पर उनको शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया।
पद्मश्री चंद्रशेखर सिंह ने भी आध्यात्मिक नगरी काशी पहुंचने पर दिल से सभी काशीवासियों का धन्यवाद किया और साथ ही सम्मान के लिए सभी के सहयोग के प्रति आभार प्रकट किया।चंद्रशेखर ने कहा महामना की बगिया से खेती से शुरुआत करने के साथ ही किसानों के लिए ईमानदारी और निष्ठभाव का जन्म हुआ।अच्छी खेती का गुण यहीं से सीखा है।अच्छी बीज के लिए चंद्रशेखर सिंह को कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि उन्हें साल 2010 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के हाथों पुरस्कार मिला था। 2008 में प्रगतिशील किसान अवॉर्ड मिला। 2013 में एक लाख रुपए का पुरस्कार मिला।जगजीवन राम पुरस्कार समेत कई अवॉर्ड मिले हैं।हमको मिला सम्मान ईमानदारी और अच्छे कर्म का नतीजा हैं।
आपको बता दें कि बाबतपुर एयरपोर्ट से लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर तक हिंदू युवा वाहिनी मंडल महानगर इकाई द्वारा 12 जगहों पर किसान चंद्रशेखर सिंह का जोरदार स्वागत किया गया।हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा काशी के संत अतुलानंद शिवपुर, सर्किट हाउस, तेलियाबाग चौराहा, लहुराबीर चौराहा, मैदागिन चौराहा, चौक थाना समेत अन्य जगहों पर जोरदार स्वागत किया गया।इस कार्यक्रम में अम्बरीश सिंह भोला, मनीष मिश्रा, सुनील कुशवाहा, अजय सिंह, सन्नी गुप्ता, सौरभ सिंह, अश्विनी गुप्ता, गप्पू सिंह, प्रमोद, दिनेश, रुद्र पांडेय, विश्वास जायसवाल, बाबू यादव, ओमप्रकाश जायसवाल, अभिषेक श्रीवास्तव समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
संबंधित ख़बरें

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

हिसार में रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा चक्का जाम: बकाया भत्तों को लेकर 83 रूटों पर बस सेवा ठप

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग
