पानी से कमल खिलाने की तैयारी,दिल्ली में कृषि कानून रद्द करने का ऐलान,अन्नदाताओं को मिली सौगात
पानी से कमल खिलाने की तैयारी,दिल्ली में कृषि कानून रद्द करने का ऐलान,अन्नदाताओं को मिली सौगात <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

महोबा।उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कृषि कानूनों को वापस लेने का बड़ा ऐलान किया।
वहीं दूसरी तरफ महोबा में किसानों को कई सौगातें दी। इस अवसर पर उन्होंने कई बातों को जिक्र किया लेकिन कृषि कानूनों को वापस लेने पर बात नहीं की।अपने संबोधन में इशारों-इशारों में विपक्ष की भी खबर ली।विपक्ष पर किसानों को उलझाकर समस्या की राजनीति करने का आरोप लगाया तो अपनी सरकार को समाधान की राष्ट्रनीति पर चलने वाला कहा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुकवार को महोबा की धरती पर अर्जुन सहायक परियोजना,रतौली बांध परियोजना, भावनी बांध परियोजना, मझगांव-चिल्ली स्प्रिंकलर सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया।
पीएम मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों ने ताल-तलैया के नाम पर कई फीते काटे,लेकिन कुछ नहीं हुआ और यहां के लोगों को प्यासा छोड़ दिया गया।किसानों की सुध तक नहीं ली गई।
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी के राज में माफियाओं पर बुलडोजर चल रहा है।इससे कुछ लोगों को दिक्कत हो रही है।
पीएम मोदी ने इशारों-इशारों में कृषि कानूनों का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियां किसानों को उलझाकर समस्याओं की राजनीति करती है लेकिन हम समाधान की राष्ट्रनीति करने के पक्षधर हैं।यही चित्रकूट,बुंदेलखंड है जिसने प्रभु श्रीराम का साथ दिया,लेकिन समय के साथ यह क्षेत्र पानी की चुनौतियों और पलायन का केंद्र कैसे बन गया,क्यों इस क्षेत्र में लोग अपनी बेटी का ब्याह करने से कतराने लगे,ये सारी बातें यहां के हर लोग अच्छी तरह से जानते हैं।
पीएम मोदी ने केंद्र सरकार का कामकाज और महोबा कनेक्शन का जिक्र करते हुए कहा कि सात सालों में हमने कैसे केंद्र सरकार को बंद कमरों से निकालकर देश के कोने-कोने तक लाया है।महोबा इसका उदाहरण है आल्हा-ऊदल की धरती पर आना सौभाग्य की बात है।कुछ महीने पहले इसी धरती से उज्जवला योजना के दूसरे चरण की शुरुआत की गई थी।महोबा से ही मैंने देश की करोड़ों मुस्लिम बहनों से वायदा किया था कि उनको तीन तलाक की परेशानी से मुक्ति दिलाकर रहूंगा हमने हर वादा पूरा किया।
पीएम मोदी ने प्रदेश की योगी सरकार की सराहना करते हुए कहा कि परिवारवादियों की सरकारों ने सिर्फ अपने परिवार को देखा, कर्मयोगियों की डबल इंजन की सरकार ने बेटियों के लिए स्कूल में अलग टॉयलेट बनवाए, हजारों आंगनबाड़ी और स्कूलों तक नल से जल पहुंचाया,हमारी सरकार ने गरीबों तक मदद पहुंचाई,हमने बीज से लेकर बाजार तक, किसानों के हित में कदम उठाए हैं।सात सालों में 1650 से अधिक अच्छी क्वालिटी के बीज तैयार किए गए।हमारी सरकार बुंदेलखंड से पलायन रोकने के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है।
संबंधित ख़बरें

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

हिसार में रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा चक्का जाम: बकाया भत्तों को लेकर 83 रूटों पर बस सेवा ठप

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग
