पार्टी के संविधान में होगा संशोधन,18 दिसंबर के केंद्रीय अधिवेशन की तैयारी तेज, सीएम हेमंत सोरेन बने सभी समितियों के संयोजक
पार्टी के संविधान में होगा संशोधन, 18 दिसंबर के केंद्रीय अधिवेशन की तैयारी तेज, हेमंत सोरेन बने सभी समितियों के संयोजक <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड

रांची।झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 18 दिसंबर को होने वाले अपने 12वें केंद्रीय महाधिवेशन की तैयारीयों को तेज कर दिया है।केंद्रीय समिति ने इसके लिए आवश्यक समितियों का गठन भी शुरू कर दिया है।समितियों का संयोजक केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को बनाया गया है।
झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने इसकी घोषणा की। मोर्चा के संविधान संशोधन समिति में चंपई सोरेन, नलिन सोरेन, विनोद पांडेय, सुदिव्य कुमार सोनू, पंकज मिश्रा, हफीजुल हसन, स्टीफन मरांडी, विजय हांसदा, सुप्रियो भट्टाचार्य, योगेंद्र प्रसाद और जगन्नाथ महतो को शामिल किया गया है।
इसी तरह राजनीतिक प्रतिवेदन सह आगामी कार्यक्रम एवं रूपरेखा समिति में चम्पई सोरेन, नलिन सोरेन, मथुरा प्रसाद महतो, सीता सोरेन, विनोद पांडेय, मिथिलेश ठाकुर, सुदिव्य कुमार सोनू, जोबा मांझी, मंगल कालिंदी, स्टीफन मरांडी, शशांक शेखर भोक्ता, सविता महतो, लोबिन हेम्ब्रम, सुप्रियो भट्टाचार्य, दीपक बिरुआ, चमरा लिंडा, बसंत सोरेन और बैद्यनाथ राम को रखा गया है। दोनों समितियों की बैठक एक दिसंबर को मंत्री चम्पई सोरेन के मोरहाबादी स्थित आवास पर होगी।
रांची जिला समिति का अध्यक्ष मुश्ताक आलम, उपाध्यक्ष बिरू तिर्की और अश्विनी शर्मा, सचिव हेमलाल मेहता हेमू और कोषाध्यक्ष नितिन अग्रवाल को बनाया गया है। खूंटी जिला समिति के अध्यक्ष जुबेर अहमद होंगे। उपाध्यक्ष मगन मंजीत तिरू, डिकसन पूर्ति, सचिव गुलशन सिंह मुंडा, कोषाध्यक्ष भोलानाथ लाल को बनाया गया है। रामगढ़ जिला समिति के अध्यक्ष विनोद किस्कु, गुमला के भूषण तिर्की, लातेहार के लाल मोतीनाथ शाहदेव और गोड्डा जिला समिति के अध्यक्ष बासुदेव सोरेन बनाये गये हैं। चतरा में पंकज प्रजापति, हजारीबाग में शंभुलाल यादव, बोकारो में हीरालाल मांझी, धनबाद में रमेश टुडू, साहिबगंज में शाहजहां अंसारी, पाकुड़ में श्याम यादव, सिमडेगा में किशोर डांग, पलामू में राजेंद्र कुमार सिन्हा गुड्डू, लोहरदगा में मोजम्मील अहमद, कोडरमा में श्याम किशोर सिंह, जामताड़ा में श्यामलाल हेम्ब्रम, गिरिडीह में संजय सिंह, देवघर में संजय शर्मा, गढ़वा में तनवीर आलम खान, पूर्वी सिंहभूम में रामदास सोरेन और सरायकेला-खरसावां में डा. शुभेंदु महतो को जिला समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति के अध्यक्ष के निर्देश पर 22 जिला समितियों का गठन किया गया है। नवगठित जिला समितियों को निर्देश दिया गया है कि जिले के अंतर्गत आने वाली केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बैठक कर अगले 10 दिनों में प्रखंड समितियों का गठन या पुनर्गठन कर लें और उसकी विस्तृत सूची केंद्रीय कार्यालय को भेजें। साथ ही जिला समिति द्वारा नवगठित प्रखंड समिति को यह निर्देश दिया गया है कि वे पंचायत समितियों का गठन चुनाव प्रक्रिया, आम सहमति या पुनर्गठन के माध्यम से जल्द करें और उसकी विस्तृत सूची जिला समिति के माध्यम से केंद्रीय कार्यालय को भेजें। झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि नई जिला समिति को केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बैठक कर जिला समिति के विस्तार के लिए पदाधिकारियों के नामों की अनुशंसा जल्द करें उनका पुनर्गठन किया जा सके।
झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति ने पलामू के राकेश पासवान को छह वर्ष के लिए संगठन से निष्कासित कर दिया है। इस संबंध में महासचिव विनोद कुमार पांडेय की ओर से यह आदेश जारी किया गया है। राकेश पासवान काफी समय से जिला समिति के कार्यक्रमों में भाग नहीं ले रहे थे। पलामू जिला समिति ने उनके खिलाफ निजी स्वार्थ में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की शिकायत की थी।
संबंधित ख़बरें

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

हिसार में रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा चक्का जाम: बकाया भत्तों को लेकर 83 रूटों पर बस सेवा ठप

