पीएम मोदी करेंगे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शुभारंभ,अखिलेश इस पर दौड़ाएंगे अपना रथ
पीएम मोदी करेंगे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शुभारंभ, अखिलेश इस पर दौड़ाएंगे रथ <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

लखनऊ।उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव से पहले केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार ने सौगातों की आंधी ला दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुल्तानपुर जिले में 16 नवंबर को राजधानी लखनऊ से पूर्वांचल के गाजीपुर जिले तक बने एक्सप्रेस-वे का शुभारंभ करेंगे।जिस समय पीएम मोदी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शुभारंभ कर रहे होंगे, तो उस समय समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव गाजीपुर से आजमगढ़ तक इस एक्सप्रेस-वे पर समाजवादी विजय रथ दौड़ा रहे होंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 नवंबर को समाजवादी विजय रथयात्रा के चौथे चरण का शुभारंभ सपा ने गाजीपुर से करने का फैसला किया है।अखिलेश यादव गाजीपुर से आजमगढ़ तक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से ही होकर जाएंगे और तो और गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जनसभा भी करेंगे।
सपा मुखिया गाजीपुर से लेकर आजमगढ़ तक रथ यात्रा से पूर्वांचल के लोगों को सपा से जोड़ने का कार्य करेंगे और साथ ही भाजपा की सुल्तानपुर रैली का सियासी जवाब भी देंगे। सुभासपा से गठबंधन और मुख्तार अंसारी के भाई सिबगतुल्लाह अंसारी के सपा में शामिल होने के बाद गाजीपुर में सपा का ये पहला कार्यक्रम होगा।मुख्तार मऊ सदर सीट से विधायक हैं लेकिन उनका गृह इलाका गाजीपुर ही है।
आपको बता दें कि करीब 70 किलोमीटर समाजवादी विजय रथ यात्रा के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ही जनसभा भी होगी।एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की सौगात प्रदेश की जनता को देंगे तो वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक्सप्रेस-वे के अंतिम छोर गाजीपुर में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे होंगे। पीएम मोदी के एक्सप्रेस-वे को जनता को सौंपेंने के ठीक बाद ही सपा मुखिया पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से ही आजमगढ़ जाएंगे।लोगों का मानना है कि सपा मुखिया का ये कार्यक्रम बेहद सोची समझी रणनीति के तहत ही बनाया गया है।
सपा मुखिया की जनसभा को लेकर गाजीपुर के सपा नेता,अंसारी बंधुओं और सुभासपा ने पूरी ताकत झोंक दी है।सपा ने पीएम मोदी के लोकार्पण कार्यक्रम से बड़ा कार्यक्रम करने की जिम्मेदारी नेताओं को सौंप दी है।
आज एक-दूसरे के गढ़ में योगी और अखिलेश
आपको बता दें कि शनिवार को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक दूसरे के गढ़ में तगड़ा शक्ति प्रदर्शन करेंगे। सीएम योगी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज शनिवार को सपा मुखिया के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में यूनिवर्सिटी की सौगात देंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे तो सपा मुखिया सीएम योगी के क्षेत्र गोरखपुर से कुशीनगर तक रथ यात्रा करेंगे।आजमगढ़ में भाजपा को लगातार भारी मायूसी मिली है। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को यहां हार मिली। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा दस में से केवल एक सीट ही जीत सकी थी।
संबंधित ख़बरें

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

हिसार में रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा चक्का जाम: बकाया भत्तों को लेकर 83 रूटों पर बस सेवा ठप

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग
