पूर्वांचल एक्सप्रेस-वें का पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण,लखनऊ से गाजीपुर तक वाहन भरेंगे फर्राटा,मिलेगा बिहार को लाभ
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वें का पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण, लखनऊ से गाजीपुर तक वाहन भरेंगे फर्राटा,मिलेगा बिहार को लाभ <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश

लखनऊ।उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के लोगों को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 नवंबर को प्रदेश के पूर्वांचल की नयी लाइफलाइन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वें का लोकार्पण करेंगे।ये एक्सप्रेस-वें राजधानी लखनऊ से आजमगढ़ और मऊ होते हुए गाजीपुर तक 340.824 किमी लंबा है।इस एक्सप्रेस-वें के शुरू होने से पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी के बीच की दूरी भी कम हो जायेगी और यूपी से सटा हुआ बिहार को भी लाभ मिलने वाला है।बक्सर को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वें से जोड़ा जा रहा है।इसी सड़क से भागलपुर को भी जोड़ने की योजना है। ऐसे में इस एक्सप्रेस-वें के कारण व्यापार को भी पंख लगेंगे।
सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वें का कार्य अंतिम दौर में है और इसी महीने एक्सप्रेस-वें लोकार्पण किया जायेगा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 16 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस परियोजना का उद्घाटन करेंगे।बैरहाल अभी प्रधानमंत्री कार्यालय से इस बारे में राज्य को आधिकारिक पत्र प्राप्त होना बाकी है।
आपको बता दें कि सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट कहा जाने वाला पूर्वांचल एक्सप्रेस-वें का शिलान्यास जुलाई 2018 में आजमगढ़ में पीएम मोदी ने किया था।इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 22494.66 करोड़ रुपये और सिविल निर्माण की लागत 11216.10 करोड़ रुपये है।इसमें न्यूनतम निविदाएं अनुमानित लागत से करीब 5.19 फीसदी कम लागत पर प्राप्त हुईं।इससे कार्यदायी संस्था यूपीडा को लगभग 614 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वें लखनऊ-सुल्तानपुर रोड (एनएच-731) पर स्थित ग्राम चांद सराय से शुरू होकर यूपी-बिहार सीमा से 18 किमी पूर्व एनएच-31 पर स्थित ग्राम हैदरिया पर खत्म होगा।
राजधानी लखनऊ से आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर भी जुड़ जायेंगे।ये एक्सप्रेस-वें छह लेन का है इसे आठ लेन तक किया जा सकता है। लड़ाकू विमानों के उतरने और उड़ान भरने के लिए सुल्तानपुर में 3.2 किमी लंबी हवाई पट्टी का भी निर्माण किया गया है। 3.75 मीटर चौड़ी सर्विस लेन एक ओर बनायी गयी है।
संबंधित ख़बरें

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

हिसार में रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा चक्का जाम: बकाया भत्तों को लेकर 83 रूटों पर बस सेवा ठप

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग
