पूर्वांचल एक्सप्रेस-वें पर न चेक करिएगा गाड़ी की रफ्तार,100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार निर्धारित
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वें पर न चेक करिएगा गाड़ी की रफ्तार,100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार निर्धारित <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

लखनऊ।सूबे की राजधानी लखनऊ से पूर्वांचल के गाजीपुर जिले को जोड़ने वाला पूर्वांचल एक्सप्रेस-वें तैयार हो गया है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वें 340.8 किमी लंबा और छह लेन का हैं। ये एक्सप्रेस-वें प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वें है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 नवंबर को सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वें का उद्घाटन करेंगे।पीएम मोदी के उद्घाटन के बाद ये आधिकारिक तौर पर जनता के लिए खुल जाएगा।
आपको बता दें कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वें के बनने से पूर्वांचल आने जाने में कम समय कम लगेगा और रफ्तार भी बढ़ जाएगी,मगर इस पूर्वांचल एक्सप्रेस-वें पर वाहन दौड़ाने से पहले ये जानना जरूरी है कि इस पर आगरा एक्सप्रेस-वें की तरह रफ्तार पर ब्रेक लगा दी गई है। इस एक्सप्रेस-वें पर वाहनों की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रतिघंटा ही रहेगी।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वें राजधानी लखनऊ से शुरू होकर बाराबंकी, अमेठी, सुलतानपुर, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर जिले को जोड़ने वाले इस एक्सप्रेस-वें से चार घंटे में अपना सफर तय कर सकेंगे।आप इस एक्सप्रेस-वें पर कुछ दिन तक फ्री सफर कर सकेंगे।इसके बाद निजी कंपनी टोल टैक्स वसूली करेगी।
अनुमान है कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वें से रोज 15 से 20 हजार वाहन गुजरेंगे।जानवरों की रोकथाम के लिए दोनों तरफ फेंसिंग की गई है और पेट्रोलिंग वाहन,ऐम्बुलेंस की सुविधा भी मौजूद रहेगी।सुलतानपुर जिले के कूड़ेभार थाना क्षेत्र में इस एक्सप्रेस-वें पर एयरस्ट्रिप भी तैयार की गई है,इस पर वायु सेना के लड़ाकू विमान उतर सकेंगे।
संबंधित ख़बरें

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

हिसार में रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा चक्का जाम: बकाया भत्तों को लेकर 83 रूटों पर बस सेवा ठप

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग
