प्रियंका ने सीएम योगी के गढ़ में की किसानों,महिलाओं और ओबीसी की बात
प्रियंका ने सीएम योगी के गढ़ में की किसानों, महिलाओं और ओबीसी की बात <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

गोरखपुर।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश में होने वाले 2022 विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए सात प्रतिज्ञाओं को पूरा करने का संकल्प लिया और अपने संबोधन में गुरू मछेंद्रनाथ पर भी खास जोर देने के साथ ही महिला वोटबैंक पर निशाना साधने की कोशिश की।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रैली को सबसे पहले संबोधित करते हुए मंच से कहा कि सीएम योगी ने प्रियंका गांधी पर तंज कसा था की ये झाड़ू लगाने के लिए हैं।इस देश की लड़कियां झाड़ू लगाना तो जानती हैं पर जब देश को जरूरत होती है तो रानी लक्ष्मीबाई और दुर्गा भी बन जाती हैं।
सीएम भूपेश ने भाजपा की कथनी-करनी पर हमला करते हुए कहा कि हमने छत्तीसगढ़ में किसानों का कर्जा शपथ ग्रहण के कुछ घंटों के अंदर माफ कर दिया।हमने संकल्प लिया है की धान 2500 और गन्ना किसानों को 400 एमएसपी देगें।किसान मजदूर नौजवान सब परेशान हैं। ये लोग गौभक्त बनते हैं हमने छत्तीसगढ़ में 10 हजार गौ साल बनाने का संकल्प किया है और हमने तो गोबर भी खरीदा है मगर हम विकास की राजनीति की ही बात करते हैं।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दोपहर करीब दो बजे रैली के मंच पर पहुंची और इस उनका सबसे पहले स्वागत पंजाब के किसानों ने किया।मंच के ठीक सामने सिर पर हरी टोपी पहने किसान आंदोलन समर्थक नज़र आ रहे थे। मंच के सामने उमड़ी भीड़ को देखकर प्रियंका ने सभी सबका अभिवादन किया।
प्रियंका ने कहा कि प्रदेश को अंधेरे में डालने वाले नेताओं को हराने के लिए प्रदेश की जनता को जागरूक होना होगा।इंदिराजी को मालूम था कि उनकी हत्या होने वाली है।प्रियंका ने अपनी इंदिरा गांधी दादी को याद करते हुए कहा कि आज ही के दिन उनकी दादी ने स्कूल जाते समय मुझसे और मेरे भाई से कहा कि यदि मुझे कुछ हो जाए तो रोना नही।
प्रियंका ने अपनी दादी के नाम पर संकल्प लेते हुए कहा
1. मछली पालन को कृषि का दर्जा दिया जाएगा.
2. बालू खनन और मछली पालन में निषाद समाज को वरीयता दी जाएगी.
3. गुरू मछेंद्रनाथ की स्थली को पर्यटन में बढ़ावा दिया जाएगा.
4. किसानों का पूरा कर्जा माफ़ करेंगे.
5. किसानों का गेहूं और धान 2500 रुपये कुंतल खरीदा जाएगा. गन्ना किसानों को देंगे 400 रुपये.
6. किसानों की अन्ना पशुओं की समस्या का सम्पूर्ण समाधान निकालेंगे.
7. युवाओं के लिए बीस लाख सरकारी रोजगार हम देंगे. संविदा और पंचायत की नौकरी करने वालों को नियमित किया जाएगा.
8. प्रदेश चुनाव में 40 प्रतिशत सीटों पर महिलाओं को वरीयता देंगे. 12वीं पास को स्मार्टफोन और ग्रेजुएशन पास को स्कूटी देंगे.
9. महिलाओं को साल में तीन सिलेंडर मुफ्त देंगे.
10. महिलाओं को बसों में यात्राएं मुफ्त करने का वादा.
11. किसी भी प्रकार की बीमारी में 10 हजार रुपये तक का इलाज कांग्रेस की सरकार कराएगी.
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अशोक सिंह ने प्रतिज्ञा रैली के मंच पर कार्यक्रम शुरू होने से पहले मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि रैली में शामिल होने आए कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा है कि प्रदेश में हम सरकार बनाने वाले हैं।उधर, कांग्रेस कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों पर नाच रहे थे। इस बीच कही-कहीं अनुशासन भी खोता नजर आ रहा था।जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रतिज्ञा रैली के माध्यम से दोनों मंडलों के लोगों से महिलाओं को 40 प्रतिशत सीटों पर हिस्सेदारी, किसानों का पूरा कर्ज माफ, बिजली बिल आधा और कोरोना काल का पूरा बकाया साफ करने, 20 लाख को सरकारी रोजगार देने जैसे वादों को 'हम वचन निभाएंगे' नारे की प्रतिज्ञा ली।
आपको बता दें कि सीएम योगी के गढ़ में जिस जगह पर कांग्रेस महासचिव की रैली आयोजित हुई है वहां उत्साह का माहौल था।गोरखपुर की राजनीति में हमेशा से ही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पकड़ रही है। ऐसे में रविवार को जिस उत्साह के साथ कांग्रेस ने यहां प्रतिज्ञा रैली की है।इससे कांग्रेस साबित करना चाहती हैं कि भाजपा और योगी के गढ़ में सेंध लगा सकती हैं।मगर स्थानीय राजनीतिक विद्वानों ने इससे इंकार कर रहे हैं।
गोरखपुर के चंपा देवी पार्क से गोरखपुर-बस्ती मंडल की 41 सीटों को एक साथ कांग्रेस के पाले में करने के लिए इस रैली का आयोजन किया गया था।इस बीच रैली स्थल के चारों ओर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी-बड़ी तस्वीरों को लगाया गया था।तस्वीरों में सीएम भूपेश बघेल को ओबीसी का सबसे अहम कांग्रेसी नेता दिखाया गया था।इससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि कांग्रेस ने इस रैली के आयोजन के साथ ही ओबीसी वर्ग को अपने पाले में लाने की तैयारी की है।वहीं, रैली के मंच पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, माइनॉरिटी सेल के राष्ट्रीय चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी, सलमान खुर्शीद, पीएल पुनिया, प्रमोद तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, सांसद दीपेंद्र हुड्डा समेत कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे।
संबंधित ख़बरें

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

हिसार में रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा चक्का जाम: बकाया भत्तों को लेकर 83 रूटों पर बस सेवा ठप

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग
