लखनऊ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लगभग 25 किलोमीटर दूर शुक्रवार को बाराबंकी जिले में कुछ ऐसा हुआ जिसे जानकर आप दंग रह जायेंगे।सौ साल से अधिक उम्र वाले बुजुर्ग ने अपनी मौत की भविष्यवाणी कर डाली।बुजुर्ग ने परिजनों को इसका संदेशा भी भिजवाया और कब्र के पास बैठ गए।जिसने भी ये सुना वो बुजुर्ग के पास पहुंच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ये दंग करने वाला मामला जिले के सफदरगंज के नूरगंज गांव का है जहां शुक्रवार को मोहम्मद शमी नाम के बुजुर्ग ने भविष्यवाणी की थी कि उनकी मौत दोपहर 1.10 बजे हो जाएगी।बुजुर्ग ने बाकायदा अपनी कब्र बनवा रखी थी और तय समय से कुछ देर पहले बनवाई गई कब्र के पास आकर बैठ गए थे।बुजुर्ग की भविष्यवाणी की खबर जंगल में लगी आग की तरह क्षेत्र में फैल गयी।देखते ही देखते लोगों का मजमा लग गया और कब्र के पास बैठकर बुजुर्ग के मौत का इंतजार करते रहे।जब प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे और बुजुर्ग को समझा बुझाकर घर वापस भेज दिया।
मोहम्मद शफी ने मीडिया को बताया कि वो पांच वक्त के नमाजी हैं और जिब्राइल से रोज मुलाकात होती है।शुक्रवार की दोपहर 1.10 बजे पर उनकी मौत हो जाएगी। इसके लिए मोहम्मद शफी ने अपने परिवार और करीबियों को संदेशा भेज दिया था।इसके बाद सुबह से ही मोहम्मद शफी के घर में लोगों का आना-जाना शुरू हो गया। काफी समय बीत जाने के बाद भी मोहम्मद शफी कब्र के पास ही बैठे रहे।
कब्र के पास लगा मजमा मोहम्मद शफी के मरने का इंतजार करता रहा। लेकिन,मोहम्मद शफी जिंदा रहे।





