रांची।सूबे की हेमंत सोरेन सरकार ने शुक्रवार को राज्य में अनलॉक में फिर बड़ी छूट की घोषणा की है। त्योहारों को देखते हुए रविवार को भी सभी दुकानें खुल सकेंगी।सार्वजनिक स्थल पर छठ पूजा के लिए अनुमति दी गई है,जिसमें कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा। दुर्गापूजा की तरह कालीपूजा, चित्रगुप्त पूजा के आयोजन की भी अनुमति दी गई है। सीएम हेमंत की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में ये घोषणा की गयी है। स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि मेला,जुलूस और प्रदर्शनी पर रोक रहेगी।पहली से 5वीं तक कक्षायें ऑनलाइन ही होंगी। दूसरी ओर आउटडोर में 500 से अधिक व्यक्तियों के एक स्थान पर जुटने पर रोक रहेगी। इनडोर में 500 से अधिक व्यक्तियों अथवा हॉल के 50 फीसदी क्षमता, दोनों में से जो कम हो, से ज्यादा का जुटान प्रतिबंधित होगा। 500 से अधिक व्यक्तियों के जुटने पर डीसी या नामित अधिकारी की अनुमति जरूरी होगी। इस बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह,सीएम के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, प्रधान सचिव वित्त विभाग अजय कुमार सिंह,सीएम के सचिव विनय कुमार चौबे, आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव अमिताभ कौशल, कृषि विभाग के सचिव अबु बकर सिद्दीकी, एनआरएचएम के अभियान निदेशक रमेश घोलप उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि छठ, दिवाली,सहित कई त्योहार हैं। महामारी खत्म नहीं हुई है। बीच-बीच में संक्रमण की खबरें आती हैं। वापसी की ओर बढ़ रहे संक्रमण को लेकर सरकार चिंतित है। हमें लापरवाही से बचना है। ऐसे में पूरी सावधानी से रहते हुए त्योहार मनायें। ऐसे मना सकते है छठ नदी, तालाब, डैम, झील में एक-दूसरे से छह फीट की दूरी जरूरी मास्क लगाना होगा, सार्वजनिक स्थानों थूकने से बचना होगा नदी, तालाब, डैम, झील और घाटों के किनारे नहीं लगेंगे स्टाल सार्वजनिक स्थानों और घाटों पर आतिशबाजी पर रोक संगीत अथवा किसी प्रकार के मनोरंजन कार्यक्रम प्रतिबंधित छठ समितियां दिशा
रविवार को खेलेंगे बाजार,राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में हुआ फैसला,छठ महापर्व पर ये गाइडलाइन जारी
रविवार को खुलेंगे बाजार,राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक में हुआ फैसला,छठ महापर्व पर ये गाइडलाइन जारी <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 रांची, झारखंड
संबंधित ख़बरें

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

हिसार में रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा चक्का जाम: बकाया भत्तों को लेकर 83 रूटों पर बस सेवा ठप

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग
