लखनऊ।आप कल्पना कीजिए कि मेट्रो में सफर कर रहें हो तभी अचानक किसी स्टेशन पर मेट्रो का गेट खुलते ही आदमी की जगह बंदर घुस जाए।इन बंदरों में से कुछ बंदर आपकी तरफ झपट पड़ें तब आपकी क्या हालत होगी।इसकी कल्पना मात्र से भी डर लगता है।ऐसा ही कुछ हाल लखनऊ मेट्रो स्टेशन का है। राजधानी लखनऊ के मेट्रो स्टेशन पर बंदरों का आतंक दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है।राजधानी के मेट्रो स्टेशन का आलम ये है कि बंदरों के कारण सफर करना मुश्किल हो गया है।ऐसे में बंदरों को भगाने का एक प्लान बनाया गया है। लखनऊ मेट्रो स्टेशन पर बंदरों से छुटकारा पाने के लिए लंगूरों को तैनात किया है। राजधानी मेट्रो स्टेशन लंगूरों की तैनाती को लेकर एक मजेदार बात ये है कि ये लंगूर असली नहीं है।इन लंगूरों को ध्यान से देखने पर पता चलेगा कि ये तो महज कागज के कटआउट हैं जोकि बंदरों से छुटकारा पाने के लिए लगाए गये हैं। दरअसल, यही सच है बंदरों से छुटकारा पाने के लिए ही लंगूरों के कटआउट लगाए गये हैं। मेट्रो स्टेशन के कंट्रोलर विवेक मिश्रा ने बताया कि पहले गुस्साए लंगूर की आवाजों को प्ले किया जाता था, जिससे बंदर भाग जाते थे,मगर ये उपाय बाद में काम नहीं किया, इसलिए उन्हें स्टेशन पर कटआउट लगाने पड़े। विवेक मिश्रा ने बताया कि जब कटआउट के साथ लंगूर की आवाज निकाली गई, तो उसका असर दिखने लगा। लंगूरों के कटआउट से बंदरों को ये एहसास हो गया कि वो असली के लंगूर हैं. लखनऊ मेट्रो ने बंदरों को डराने के लिए नौ मेट्रो स्टेशनों पर लंगूरों के कटआउट लगाए हैं. फिलहाल, यहां कुछ हद तक बंदरों से राहत है।
लखनऊ मेट्रो स्टेशन पर लंगूरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी,जाने क्या करना होगा काम
लखनऊ मेट्रो स्टेशन पर लंगूरों को मिली बड़ी जिम्मेदारी,जानें क्या करना होगा काम <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 लखनऊ, उत्तर प्रदेश
संबंधित ख़बरें

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

हिसार में रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा चक्का जाम: बकाया भत्तों को लेकर 83 रूटों पर बस सेवा ठप

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग
