रांची।करोड़ों रुपये का निवेश के नाम पर चूना लगा चुकी चिट फंड कंपनी टावर इंफोटेक लिमिटेड के खिलाफ जांच कर रही सीबीआई को कंपनी के निवेशक दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं।सीबीआई ने अब आम लोगों से अपील करते हुए सहयोग मांगा है और रांची के मोरहाबादी सीबीआई ऑफिस में निवेश से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराएं।
सीबीआई ने अपील में कहा है कि निवेशक व एजेंट जो सीबीआई ऑफिस में दस्तावेज जमा करने में असमर्थ हैं,वे जामताड़ा जिले में 25 से 28 अक्टूबर के बीच लगने वाले कैंप में जमा कर सकते हैं। इस मामले के जांच अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक ब्रजेश कुमार हैं। निवेशक व एजेंट उनके मोबाइल नंबर 9415609305 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
चिटफंड घोटाले के मामले में जांच कर रही सीबीआई ने निवेशकों व एजेंटों का बयान तो लिया,मगर दस्तावेज न मिलने से जांच की रफ्तार आगे नहीं बढ़ पा रही है।सीबीआई ने कई जगहों पर कैंप भी लगाया, लेकिन जो सहयोग मिलना चाहिए वो नहीं मिल सका।





