हवालात के शौचालय में हिरासत में लिए युवक ने लगाई फांसी,एसपी ने इंस्पेक्टर सहित पांच पुलिसकर्मी को किया निलंबित
हवालात के शौचालय में हिरासत में लिए युवक ने लगाई फांसी,एसपी ने इंस्पेक्टर सहित पांच पुलिसकर्मी को किया निलंबित <Br/> <Br/>
sanjay kumar📍 अन्य, उत्तर प्रदेश

कासगंज।उत्तर प्रदेश के कासगंज में पुलिस प्रशासन में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस हिरासत में एक आरोपी ने अपनी जान दे दी।सदर कोतवाली के हवालात के शौचालय में एक नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में नामजद आरोपी युवक ने अपनी जैकेट की डोरी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस अधीक्षक ने इस पूरे मामलें में लापरवाही बरतने पर सदर कोतवाल सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय आरोपी युवक अल्ताफ पुत्र चाहत मियां निवासी अहरोली मिस्त्री का काम करता था।किसी परिवार में अल्ताफ टायल लगा रहा था और उसी ही परिवार की लड़की गायब हो गई।लड़की के परिजनों ने युवक पर लड़की भगा ले जाने की शिकायत पुलिस से की। इस शिकायत पर पुलिस सोमवार की रात्रि करीब आठ बजे आरोपी अल्ताफ को पकड़ कर थाने ले आई और तभी से वो पुलिस की हिरासत में था। अल्ताफ ने मंगलवार को अपराह्न के समय पेशाब जाने को कहा तो वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने अल्ताफ को हवालात के शौचालय में भेज दिया।शौचालय के अल्ताफ ने अपनी जैकेट की टोपी में लगी डोरी को पाइप में बांधकर गले में फांसी लगा ली। कुछ देर तक जब अल्ताफ बाहर नहीं निकला तो पुलिसकर्मियों ने अंदर जाकर उसे आवाज लगाई, लेकिन आवाज नहीं आई।पुलिसकर्मियो ने जब शौचालय में देखा तो वो फंदे पर लटका हुआ था और उसकी सांसें चल रहीं थीं। पुलिस आनन फानन में उसे जिला अस्पताल ले गई। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
अल्ताफ की मौत से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।अल्ताफ की मौत की सूचना परिजनों को दी गई।अल्ताफ की मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मचा गया और काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। वहीं कई थानों का पुलिसबल मौके पर तैनात किया गया।पिता चांदमियां एवं मां फातिमा सहित अन्य परिजन पुलिस पर हत्या का आरोप लगा रहे थे।
आपको बता दें कि सदर कोतवाली की हवालात के शौचालय में पुलिस हिरासत में आरोपी अल्ताफ के फांसी लगाने के मामले को एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने गंभीरता से लिया है।एसपी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर सहित कुल पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। एसपी की कार्रवाई से पुलिस विभाग में खलबली मची हुई है।
एसपी बोत्रे ने कहा कि इस मामले में विस्तृत जांच की जाएगी। लापरवाही के आरोप में सदर कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह इंदौलिया, उपनिरीक्षक चंद्रेश गौतम, उपनिरीक्षक विकास कुमार, हैड मोहर्रेर घनेंद्र सिंह एवं कांस्टेबल सौरभ सोलंकी के निलंबन की कार्रवाई की गई।
एसपी बोत्रे ने बताया कि इस पूरे मामले की विस्तृत जांच की जाएगी। प्रथम दृष्टया जिन पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई है उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। यदि और किसी की लापरवाही सामने आएगी तो उसमें भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हिरासत में मौत के मामले को लेकर पुलिस विभाग में काफी खलबली देखी गई।अल्ताफ की मौत के बाद कोतवाली में सन्नाटा फैल गया। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिसोदिया ने मौके पर पहुंचकर हवालात के संचालन का निरीक्षण किया और मामले के संबंध में जानकारी ली।
पोस्टमार्टम गृह के बाहर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने पोस्टमार्टम गृह का मुख्य दरवाजा बंद कर दिया था। परिजन बार-बार चिल्ला रहे थे कि मुझे मेरे बेटे की शक्ल क्यों नहीं देखने दी जा रही। इस बात को लेकर न तो कोई अधिकारी जवाब देता हुआ दिख रहा था और ना ही परिजनों को पुलिस अंदर घुसने दे रही थी इस बात को लेकर खासा आक्रोश देखा गया। बार-बार महिलाएं जब अंदर घुसने की कोशिश कर रही थी तो महिला पुलिस उनको रोकने की कोशिश में जुटी हुई थी।
संबंधित ख़बरें

मोहन सरकार का बड़ा तोहफा: 443 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिला बोनस

झारखंड में 10 साल बाद J-TET 2026 की परीक्षा: सीएम हेमंत सोरेन की विशेष अपील

हिसार में रोडवेज कर्मचारियों का बड़ा चक्का जाम: बकाया भत्तों को लेकर 83 रूटों पर बस सेवा ठप

कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: दो बालिग सहेलियों को साथ रहने की मिली अनुमति, कोलकाता के लिए रवाना
● ब्रेकिंग
