आदित्यपुर।सरायकेला-खरसावां के चांडिल अनुमंडल में 56 हाथियों का झुंड घुस गया है।हाथियों का झुंड ईचागढ़,नीमडीह और चौका क्षेत्र में है।हाथियों का झुंड घुसने से लोगों में दशहत बनी है। इसमे से 25 हाथियों का झुंड तमाड़ से आया है जो ईचागढ़ के पुटाम के जंगल में है,तो वहीं नीमडीह में हाथियों का झुंड पश्चिम बंगाल से आया है।चौका के कुरली में 15 हाथियों का झुंड खरसावां से आया है।
हाथियों के झुंड घुसने की जानकारी मिलने पर लोग रास्ते से हट गए हैं।लोग सुरक्षित जगह से हाथियों को देखने के लिए भी पहुंचे। रात होने की वजह से हाथियों का झुंड किस दिशा में जायेगा कुछ कहना मुश्किल।हाथियों के झुंड ने धान की पकी फसल को सफाचट करने के बाद ईचागढ़ के पिलीद के स्टेडियम के गेट और छज्जा को तोड़ा दिया है।





